मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सशक्त बहना उत्सव योजना से 35 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित, 9.11 करोड़ का कारोबार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ढाई लाख से अधिक महिलाओं की सालान आय ढाई लाख के पार पहुंचा चुकी है। इसके लिए प्रदेश सरकार लखपति दीदी योजना चला रही है, जिसके तहत अगले दो साल में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच लाख से अधिक महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लखपति दीदी योजना की शुरुआत 2022 में की गई। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5 लाख 7 हजार महिला की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इन महिलाओं को कृषि- उद्यान, दुग्ध उत्पादन, सिलाई कढ़ाई के साथ ही रसोई गैस वितरण, प्रारंभिक पशु चिकित्सा सेवा, बीमा योजना, डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण देकर आजीविका से जोड़ा जा रहा है। योजना के शुरुआत से दिसंबर 2025 तक कुल 2.54 लाख महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाई जा चुकी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही 1.20 लाख महिलाओं लक्ष्य के सापेक्ष तीसरी तिमाई के अंत तक 91 हजार 445 महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाई जा चुकी है। उक्त महिलाएं प्रदेश में गठित 68 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।
*मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना*
धामी सरकार ने महिला समूहों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए, साल अगस्त 2023 से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना भी लागू की है। वर्तमान में प्रदेश की करीब 35 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। योजना के तहत अब तक महिला समूह कुल 9 करोड़ 11 लाख का कारोबार कर चुके हैं। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
*सरकार महिलाओं को हर तरह से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को कई तरह की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में पेयजल आपूर्ति में भी महिला समूहों की भागीदारी बढाने का प्रयास किया जा रहा है। यह योजना महिलाओं की आर्थिकी सुधारने के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तराखंड के तीसरे दशक” की अवधारणा के अनुरूप उत्तराखंड में विकास कार्य संपादित किया जा रहे हैं
मंत्री जोशी ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, जिसके बाद शत्रु राष्ट्र भारत की ताकत को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा