डीएम सविन बंसल के आदेश पर कांवली रोड स्थित शिवा मेडिकल और अमित मेडिकोज पर छापेमारी, गंदगी और रिकॉर्ड की कमी मिलने पर दवा बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकी गई

जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत प्राप्त हुई कि कांवली रोड में संचालित शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया। वहीं अमित मेडिकोज पर ओषधियां गंदगी में भण्डारित एवं प्रदर्शित पाई गई औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख सुव्यवस्थित नही पाए। टीम द्वारा सम्बन्धित मेडिकोज को जब-तक पाई गई कमियां में सुधार नही किया तथा लाईसेंस की शर्तें पूर्ण नही की जाती तब-तक औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है।

More Stories
युवा कल्याण विभाग में बड़ा फैसला—जिला युवा कल्याण अधिकारी पद लोक सेवा आयोग के दायरे से बाहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ढोल बजाकर जनजातीय संस्कृति के प्रति व्यक्त किया सम्मान
धामी की चार घोषणाओं से बनबसा-टनकपुर को नई दिशा—पट्टे नियमित होंगे, मंदिर संवरेंगे, कॉलेज बढ़ेगा, घर मिलेंगे