April 27, 2026

अपने सम्बोधन में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नगर को समस्याओं का अंबार बताते हुए इसका ठीकरा पूर्व के पालिकाध्यक्षों पर फोड़ा  

 

अपने सम्बोधन में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नगर को समस्याओं का अंबार बताते हुए इसका ठीकरा पूर्व के पालिकाध्यक्षों पर फोड़ा

 

 

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन खासा उत्साहित करने वाला रहा।विगत दिनों देहरादून में सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के आज अल्मोड़ा पहुंचने पर समर्थकों ने करबला से भाजपा चुनाव कार्यालय तक हजारों की संख्या में एकत्रित होकर एक विशाल स्वागत रैली निकाली।इसके पश्चात भाजपा चुनावी कार्यालय में एक विशाल सभा में बिट्टू कर्नाटक के 600 से अधिक समर्थकों को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। खचाखच भरी भारतीय जनता पार्टी चुनावी कार्यालय की छत में भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।सभा की आवाज स्पीकरों के माध्यम से दूर दूर तक गूंजती रही। कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले बिट्टू कर्नाटक के लिए भी आज स्वयं को साबित करना बेहद आवश्यक था जिसके क्रम में उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली निकालकर अल्मोड़ा की राजनीति में एक हलचल पैदा करने के साथ ही अपना शक्ति प्रदर्शन करने का भी कार्य किया।अपने सम्बोधन में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज नगर को समस्याओं का अंबार बताते हुए इसका ठीकरा पूर्व के पालिकाध्यक्षों पर फोड़ा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा का मेयर बनने जा रहा है जिसके बाद अल्मोड़ा में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होगी और अल्मोड़ा नगर निगम को विकास के पटल पर अग्रणी पंक्ति में लाने का कार्य किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आज बिट्टू कर्नाटक के सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली है जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लें रहे हैं उससे स्पष्ट है कि आज कांग्रेस की जमीन खिसक रही है।आज इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठित रूप से नजर आये। सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,ललित लटवाल,प्रत्याशी अजय वर्मा,राजीव गुरूरानी,नगर अध्यक्ष मनोज जोशी,त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल,ए के सिकंदर पवार,दर्शन रावत, देवाशीष नेगी,विनीत बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,धर्मेन्द्र बिष्ट,मनोज वर्मा,वसुधा पंत,अमित साह मोनू,हरीश कनवाल,गंगा बिष्ट,महिपाल सिंह, जगमोहन बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,मनोज बिष्ट (भय्यू),हरीश बनौला, सुनील कर्नाटक सहित हजारों की संख्या में श्री कर्नाटक के समर्थक उपस्थित रहे।

You may have missed