धामी जी का काम बोलता है : मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे हट गए

तीन अध्यक्ष, 44 सभासद निर्विरोध निर्वाचित, 5399 प्रत्याशी मैदान में
मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे हट गए। वहीं निगम पार्षद के लिए 217, पालिका सदस्य के लिए 218 और पंचायत सदस्य के लिए 214 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिया
आपको बता दे कि उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनावी मैदान में अब 5399 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 47 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए जबकि 782 ने अपने नामांकन वापस ले लिए। बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में निकाय चुनाव नामांकन करने वालों को नाम वापसी का मौका दिया गया।
मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे हट गए। वहीं निगम पार्षद के लिए 217, पालिका सदस्य के लिए 218 और पंचायत सदस्य के लिए 214 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।
राज्य के एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, नगर निगमों के 14 पार्षद, नगर पालिका के 20 वार्ड सदस्य और नगर पंचायतों के 10 वार्ड सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचित हो गया।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज बोले—डॉ. पंकज गर्ग की उपलब्धि पूरे एसजीआरआर परिवार का सम्मान
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की प्रतिबद्धता से विकास योजनाओं को मिली गति, निवेश और रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित
धामी सरकार की सख्ती का असर, आवास निर्माण में देरी और लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई