यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को सीएम धामी की बड़ी सौगात, ₹12.63 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य माँ आदिशक्ति देवराडी देवी पौराणिक मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं प्रागंण के विस्तार हेतु ₹ 98.28 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव के अन्तर्गत श्री यमुनोत्री धाम में मंदिर एवं जानकी चट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरीपुल तक यमुना नदी के दोनो तरफ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 12.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह, देहरादून के जीर्णाेद्धार हेतु ₹ 38.76 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
सीएम धामी बोले- जेन-जी युवाओं के साथ वैचारिक मंथन से मिले कई नए विचार, अच्छे सुझावों को नीतियों में करेंगे शामिल
विनोद चमोली बोले—हरीश रावत को 9 साल पहले ही अपनी नैतिक जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी, अब इस्तीफे की पेशकश क्यों?
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश कि जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाए