मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि SDRF की यह राशि उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों में खर्च की जाएगी

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि अग्रिम तौर पर जारी की है। उक्त धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस राशि को उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को हर मुश्किल समय में सहारा प्रदान किया है, इसके लिए उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री का विशेष तौर पर आभारी है।

More Stories
युवा कल्याण विभाग में बड़ा फैसला—जिला युवा कल्याण अधिकारी पद लोक सेवा आयोग के दायरे से बाहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ढोल बजाकर जनजातीय संस्कृति के प्रति व्यक्त किया सम्मान
धामी की चार घोषणाओं से बनबसा-टनकपुर को नई दिशा—पट्टे नियमित होंगे, मंदिर संवरेंगे, कॉलेज बढ़ेगा, घर मिलेंगे