मुख्यमंत्री धामी बोले- उपचार के अभाव में किसी भी मरीज को नहीं होने दी जाएगी परेशानी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल बी डी पाण्डेय पहुंचकर इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दिया जाएगा ।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार एवं संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा से डीडीहाट में ₹72.63 लाख की लागत से बनेगा सीसी मार्ग, प्रथम किश्त भी स्वीकृत
लाइटिंग, प्राकृतिक हरियाली और आयोजन स्थल की खूबसूरती का एंगल।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि के पर्वतीय क्षेत्रों में विकास का विस्तार, बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर