यदि वे राज्य हित चाहती है तो उन्हें भाजपा सरकार के भू कानून लाने के प्रयासों का सदन में समर्थन और सहयोग करना चाहिए : विनोद चमोली

देहरादून 19 फरवरी, भाजपा विधायक श्री विनोद चमोली ने ठोस भू कानून निर्माण की दिशा में कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार करते हुए कहा, यह कदम राज्य के स्वरूप और भू संपदा के संरक्षण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा, सख्त भू कानून को लेकर धामी सरकार का यह कदम, वादे पूरा करने को लेकर भाजपा के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को बताता है। भाजपा सरकार देवभूमि के प्राकृतिक संसाधनों और भूमि को संरक्षित करने को लेकर कटिबद्ध होकर काम कर रही है।
वहीं उन्होंने कांग्रेसी बयानबाजियों पर निशाना साधा कि राज्य निर्माण विरोधी डीएनए वालों को इस संवेदनशील मुद्दे पर ज्ञान बघारने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस की सरकारों ने तो अपने शासन में जमीन की खरीदफरोख्त को अवैध तरीके के रोजगार से जोड़ते हुए भू माफियाओं को पनपाने का काम किया है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस को तो भू कानून के मुद्दे पर बोलने का भी नैतिक या मूल कोई भी अधिकार नहीं है। फिर भी यदि वे राज्य हित चाहती है तो उन्हें भाजपा सरकार के भू कानून लाने के प्रयासों का सदन में समर्थन और सहयोग करना चाहिए।

More Stories
शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने बैरागी कैम्प पहुँचकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, भाईचारा, मानवता और अटूट आस्था का प्रतीक पावन मेला है।