मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ दिनचर्या पर हुआ संवाद
युवाओं के विजन से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप, मुख्यमंत्री धामी 18 सितंबर को ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ के 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे मंथन
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा स्नेह, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं