श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने
कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और आध्यात्मिक प्रगति के प्रति गहन सोच रखते हैं

उत्तराखण्ड के रजत जयंती के इस एतिहासिक वर्ष में देवभूमि के आंगन से नई आध्यात्मिक गूंज उठी है। उत्तराखण्ड के विभिन्न धार्मिक एवम् पवित्र स्थलों पर हेलीकाॅप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई है। इस कड़ी में देहरादून स्थित देश के प्रसिद्ध दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर एवम् पवित्र सरोवर पर शनिवार को पुष्प वर्षा की गई।
श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रगतिशील सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और आध्यात्मिक प्रगति के प्रति गहन सोच रखते हैं।
देहरादून स्थित दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देश विदेश की संगतों के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र है। शनिवार को जैसे ही पुष्पवर्षा करता हुए हैलीकाॅप्टर श्री दरबार साहिब के ऊपर से गुजरा पूरा परिसर श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक विकास और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर, विकसित और सशक्त उत्तराखण्ड की दिशा में बढ़ते कदम
15 अक्टूबर की समयसीमा पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, तय अवधि के बाद स्वयं करेंगे सड़कों की स्थिति का निरीक्षण
नैनीताल में मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई आस्था और विकास को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता