मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

More Stories
शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने बैरागी कैम्प पहुँचकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, भाईचारा, मानवता और अटूट आस्था का प्रतीक पावन मेला है।