यह बाइक रैली कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप आवास हाथीबड़कला से गुच्छू पानी तक किया गया

देहरादून,08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ए.एम. ऑटो स्पोर्ट संस्था द्वारा आयोजित महिला बाइक राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। यह बाइक रैली कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप आवास हाथीबड़कला से गुच्छू पानी तक किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को और मजबूती देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस बाइक राइड में अनेक महिला राइडर्स ने भाग लिया और सभी ने इस आयोजन को लेकर उत्साह दिखाया।
इस अवसर पर बाइक राइडर आभा मेसी, प्रगति, अंजली सहित 15 बाइक राइडर उपस्थित थे।

More Stories
धराली की बदली तस्वीर, मुख्यमंत्री धामी के संकल्प ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार
मुख्यमंत्री धामी की जनहितकारी सोच को आगे बढ़ा रहे उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, समाधान दिवस में जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट संदेश—आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनता को राहत देना सरकार की पहली प्राथमिकता