यह सिर्फ एक भू कानून नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प है

राज्य सरकार द्वारा सख्त भू-कानून को कैबिनेट में मंजूरी देने के ऐतिहासिक निर्णय पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राज्य की संस्कृति, विरासत और अस्मिता की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर बताया।
कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई। यह निर्णय राज्यवासियों के हक और पहचान को सुरक्षित करने के साथ-साथ भूमि और परंपराओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प है। उन्होंने कहा इस कदम से न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की जमीन और संसाधनों पर उनका अधिकार भी सुदृढ़ होगा।

More Stories
धामी सरकार की सख्ती का असर, आवास निर्माण में देरी और लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से सीमांत क्षेत्र को मिली नई रफ्तार, बनबसा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री धामी का हाई अलर्ट: भारी बारिश के बीच SDRF-NDRF और जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश