बलूनी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल श्रीनगर में उनके निवेदन पर तत्काल कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति एवं स्थाई कुलपति की चयन प्रक्रिया तेज करने हेतु धन्यवाद दिया..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर उन्हें गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में नरेंद्रनगर एवं कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने हेतु उनका आभार प्रकट किया, साथ ही बलूनी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल श्रीनगर में उनके निवेदन पर तत्काल कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति एवं स्थाई कुलपति की चयन प्रक्रिया तेज करने हेतु धन्यवाद दिया.. अनिल बलूनी ने जानकारी दी कि चमोली के सवाड़ सहित कुछ केंद्रीय विद्यालयों के व्यावहारिक प्रस्ताव उन्होंने मंत्री जी के समक्ष रखे जिस पर उन्होंने सकारात्मक सहमति दी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि मंत्री जी ने बताया कि शीघ्र ही श्रीनगर एनआईटी में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति भी कर दी जाएगी

More Stories
विदेश में फंसे उत्तराखंडवासियों के लिए धामी सरकार की संवेदनशीलता फिर सामने आई, रूस से 97 दिन बाद लौटे दो भाई
मुख्यमंत्री धामी के कुशल प्रबंधन में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, आपदा प्रभावित स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए ₹30 करोड़ मंजूर