मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केदारनाथ वासियों का आभार व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के केदारनाथ क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की हुई है। उन्होंने प्रधामंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केदारनाथ वासियों का भी आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को भी बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भारत-नेपाल सीमा पर विकसित हो रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा की प्रगति का उठाया मुद्दा