कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना

मसूरी, 25 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।

More Stories
स्टार्टअप, उद्योग और पर्यटन में बढ़ोतरी से मजबूत हो रही उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री धामी
जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बंगाल में बढ़ेगा सियासी तापमान
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें