मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों को ट्यूबवेल की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की समस्या के समाधान और लोगों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित ट्यूबवेल के शुरू होने से राजेंद्र नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को राजेंद्र नगर में सीवर की समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
सड़क, कनेक्टिविटी और पर्यटन को विस्तार देने पर धामी सरकार का फोकस, पिथौरागढ़ में विकास का बड़ा कदम
होमस्टे से होटल और स्थानीय गाइडों तक पहुंचेगा पर्यटन का लाभ, सीमांत अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर धामी का जोर
अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर धामी सरकार की सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में शिमला बाईपास और पौंधा में कार्रवाई